टोहाना। क्या आपके पास डॉक्टर की पर्ची नहीं है? कोई बात नहीं, टोहाना का एक मेडिकल स्टोर तो बिना देखे ही दवाइयां बांट रहा था! लेकिन आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की “सर्जिकल स्ट्राइक” ने इस खेल को खत्म कर दिया। एसपी सिद्धांत जैन (IPS) के कड़े तेवरों के बाद रेलवे रोड स्थित ‘जनता मेडिकल हाल’ को प्रशासन ने सील कर दिया है।
खबर के तीखे अंश:
बिना डॉक्टर, बिना पर्ची… सब चंगा सी! स्टोर पर धड़ल्ले से बिना पर्ची दवाइयां बेची जा रही थीं। नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ीं कि जांच टीम भी हैरान रह गई।
20 साल के युवक का ‘कमाल’: पिछले 2 साल से एक 20 वर्षीय युवक (नशीब) यहां डॉक्टर की भूमिका निभा रहा था और बिना वैध पर्ची के दवाइयां थमा रहा था।
रेड में निकला ‘सील’ का नुस्खा: डीसीओ प्रतिभा यादव और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने जब स्टोर की बारीकी से जांच की, तो कमियों की लंबी लिस्ट सामने आई। नतीजा— दुकान को मौके पर ही सरकारी ताला जड़ दिया गया।
साफ संदेश: हालांकि चेकिंग में कोई नशीली दवा नहीं मिली, लेकिन मरीजों की जान से जोखिम लेने वाले इस “शॉर्टकट” बिजनेस पर पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है। स्टोर संचालक रजत अब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की रडार पर है।
टोहाना में ‘जनता मेडिकल’ पर गिरी प्रशासन की गाज: बिना डॉक्टर की पर्ची के बांट रहे थे मर्ज की दवा,






