फतेहाबाद:: छत्तीसगढ़ के राजनंद गांव में 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित ‘नेशनल वुशु फेडरेशन कप’ में बोधिधर्मा स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 6 पदक जीतकर फतेहाबाद जिले का मान बढ़ाया है। हरियाणा की टीम में फतेहाबाद के कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें से 6 ने जीत दर्ज की। जिसमें अनु (स्वर्ण पदक)48 किलो में, आरयन (स्वर्ण पदक) 56 किलो, राहुल ( रजत पदक) 28 किलो , दिव्यांशी (कांस्य पदक) 45 किलो, गूगल( कांस्य पदक) ,मंजोत (कांस्य पदक) प्राप्त करते हुए फतेहाबाद जिले का नाम रोशन किया। एसपी सिद्धांत जैन ने भी अपने कार्यालय में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तो उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विजेताओं का हुआ भव्य स्वागत:
पदक विजेताओं के फतेहाबाद लौटने पर हिसार रोड (नए बस स्टैंड) से लेकर ठाकर बस्ती तक खुली जीप में विजय जुलूस निकाला गया और अकादमी के संचालक राकेश ने इस जीत को बच्चों की मेहनत और अनुशासन का फल बताया। इस अवसर पर इंडिया कोच एल. प्रदीप सिंह और हरियाणा वुशु एसोसिएशन के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






