फतेहाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिरसा रोड स्थित सेतिया पैलेस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई और पूर्व मंत्री प्रोफेसर संपत सिंह का पार्टी में विशेष अभिनंदन किया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान अभय चौटाला ने हांसी के विधायक विनोद भयाना और फतेहाबाद के पूर्व विधायक दुड़ाराम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। अभय चौटाला ने दावा किया कि वे जल्द ही विनोद भयाना के भाई को जनता के सामने लाएंगे, जो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे राज खोलेगा। उन्होंने कहा कि विधायक विनोद भ्याना कह रहे है कि वह नही बल्कि उसका बेटा कॉलोनी काट रहा है, लेकिन बेटे के पास कॉलोनी काटने के लिए इतना पैसा कहाँ से आया? यह सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हांसी के अलावा फतेहाबाद में भी हांसी विधायक विनोद भयाना कॉलोनी काट रहे है और पूर्व विधायक दुड़ाराम उसमे पार्टनर है।चौटाला ने कहा कि पार्टी अब पूरे हरियाणा में अवैध कॉलोनियों के खेल को बेनकाब करने के लिए एक विशेष टीम का गठन करेगी। यह टीम हर जिले में जाकर जानकारी जुटाएगी और एक-एक व्यक्ति का नाम दस्तावेजों (दस्तावेजों) के साथ सार्वजनिक करेगी। बैठक के बाद जब अभय चौटाला से जब मीडिया कर्मियों ने जेजेपी के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। सवाल सुनते ही अभय चौटाला ने कहा कि, “छोड़ो, बिके हुए लोगों की बातें ।” इतना कहते ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी और वहां से उठकर चले गए। बैठक में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, राष्ट्रीय संरक्षक प्रोफेसर संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला और डबवाली के विधायक आदित्य चौटाला व प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता समेत कई नेता मौजूद रहे।






