रतिया (फतेहाबाद):राजधानी दिल्ली से बाइक दौड़ाकर हरियाणा की सीमा में जहर की बड़ी खेप खपाने चला नशा तस्कर अपनी चालाकी पर इतरा ही रहा था, लेकिन उसे भनक तक नहीं थी कि आगे एसपी निकिता खट्टर की सीआईए टीम ने ऐसा चक्रव्यूह रच रखा है, जिससे परिंदा भी पर नहीं मार सकता! सीआईए रतिया की टीम ने फिल्मी स्टाइल में भाखड़ा नहर पुल की घेराबंदी कर इस शातिर सप्लायर को रंगे हाथों धर दबोचा। जब तस्कर के काले पिट्ठू बैग की जिप खुली, तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया—बैग में करीब 5.50 लाख रुपये की 8800 नशीली गोलियां ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं!
:सामने पुलिस देख छूटे पसीने, बाइक घुमाने की कोशिश में फिसली किस्मत:
डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सनसनीखेज खुलासे की पूरी इनसाइड स्टोरी बयां की। उन्होंने बताया कि एसपी निकिता खट्टर के सख्त दिशा-निर्देशों पर सीआईए रतिया की टीम नशे के सिंडिकेट की कमर तोड़ने में दिन-रात जुटी हुई है। प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम के एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम के साथ रतनगढ़ बस अड्डे के पास गश्त पर थे, तभी मुखबिर का पक्का अलर्ट मिला—दिल्ली के उत्तम नगर में ठिकाना बनाए बैठा बरेली (यूपी) का शाहिद बाबू सैफी भारी खेप लेकर बाइक से बादलगढ़ की ओर आ रहा है।सीआईए टीम ने पलक झपकते ही गांव बादलगढ़-ढाणी बबनपुर सड़क पर भाखड़ा नहर पुल पर नाकाबंदी ठोक दी। करीब 20 मिनट बाद संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। सामने पुलिस की गाड़ी देखते ही उसके होश उड़ गए; उसने यू-टर्न लेकर भागने के लिए बाइक घुमाई, लेकिन सीआईए के चुस्त जवानों ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए उसे वहीं दबोच लिया।
:बैग खुला तो निकला नशे का जखीरा: 4000 ट्रामाडोल और 4800 अल्प्राजोलम:
नायब तहसीलदार भूना कृष्ण कुमार की मौजूदगी में जब आरोपी के काले पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से दो बड़े लिफाफे निकले। सफेद पारदर्शी लिफाफे में 400 पत्ते ट्रामाडोल (4000 गोलियां) और हरे लिफाफे में 320 पत्ते अल्प्राजोलम (4800 गोलियां) मिलीं। कुल 2 किलो 16 ग्राम वजन की यह बरामदगी कानूनन ‘व्यावसायिक मात्रा’ (कमर्शियल क्वांटिटी) की श्रेणी में आती है। शातिर तस्कर ने गोलियों की
मिलीं। कुल 2 किलो 16 ग्राम वजन की यह बरामदगी कानूनन ‘व्यावसायिक मात्रा’ (कमर्शियल क्वांटिटी) की श्रेणी में आती है। शातिर तस्कर ने गोलियों की पैकिंग से बैच नंबर तक मिटा रखे थे ताकि सप्लायर फैक्ट्री और डिस्ट्रीब्यूटर तक पुलिस न पहुंच पाए।
:बाइक भी जब्त, अब रिमांड पर उगलेगा दिल्ली से हरियाणा का पूरा नेक्सस:
सीआईए टीम ने नशीली गोलियों के साथ तस्करी में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स बाइक को भी जब्त कर लिया है। थाना सदर रतिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गैर-जमानती मुकदमा ठोक दिया गया है।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “एसपी निकिता खट्टर के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस सिर्फ कूरियर या मोहरों को पकड़कर फाइल बंद नहीं करेगी। यह खेप दिल्ली में किस बड़े माफिया से खरीदी गई और यहां किस-किस को डिलीवर होनी थी, उस पूरी सप्लाई चेन को सीआईए टीम तहस-नहस करेगी। नशे से युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वालों का अगला ठिकाना सिर्फ सलाखों के पीछे होगा।”
एसपी निकिता खट्टर की CIA रतिया टीम का एक्शन: बाइक पर 5.50 लाख का ‘जहर’ ढो रहा दिल्ली का सौदागर नहर पुल पर दबोचा, 8800 नशीली गोलियां बरामद!






