Tuesday, September 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

नौकरी के नाम पर मौत का खेल: रूस-यूक्रेन युद्ध में झोंक रहे ठग, फतेहाबाद पुलिस ने जारी की ‘सुरक्षा कुंडली'”

फतेहाबाद:”क्या आप भी सात समंदर पार जाकर डॉलर कमाने के सपने देख रहे हैं? कहीं ऐसा न हो कि विदेश में ऊंची सैलरी का झांसा देकर कोई आपको सीधे ‘मौत के मैदान’ यानी युद्ध क्षेत्र में खड़ा कर दे! आजकल ठगों ने युवाओं की मजबूरी को अपना हथियार बना लिया है। लेकिन अब ठगों की खैर नहीं, क्योंकि फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने खुद कमान संभाल ली है। पुलिस की इस नई एडवाइजरी को पढ़ लीजिए, वरना आपकी एक छोटी सी चूक उम्र भर का रोना बन सकती है!”
विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (IPS) ने एक बेहद महत्वपूर्ण जनहित एडवाइजरी जारी की है। एसपी ने आगाह किया है कि लुभावने ऑफर्स के चक्कर में आकर अपनी मेहनत की कमाई और जान जोखिम में न डालें।
::रूस के मामले ने बढ़ाई चिंता:
एसपी ने हाल ही में रूस से आए उन गंभीर मामलों का हवाला दिया, जहाँ भारतीय युवाओं को नौकरी का झांसा देकर अवैध तरीके से युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह न केवल अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि उन परिवारों के लिए एक कभी न खत्म होने वाला आर्थिक और मानसिक संकट भी है।
पुलिस की 5 सूत्रीय ‘सुरक्षा चेकलिस्ट’:
फतेहाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश जाने से पहले इन बातों का गांठ बांध लें:
सरकारी मुहर जरूरी: केवल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मान्यता प्राप्त एजेंसियों पर ही भरोसा करें।
कागजी खेल समझिए: बिना लिखित अनुबंध, वैध वीज़ा या सरकारी अनुमति के विदेश भेजने की बात करने वाला शख्स सिर्फ ठग है।
आधिकारिक वेबसाइट का सहारा: संबंधित देश के भारतीय दूतावास या विदेश मंत्रालय की वेबसाइट से जानकारी क्रॉस-चेक करें।
लालच से बचें: तुरंत वीज़ा या बिना इंटरव्यू सीधे नौकरी जैसे प्रलोभनों में आकर कोई पेमेंट न करें।
यहाँ करें शिकायत: किसी भी संदिग्ध एजेंट की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि आज का युवा रोजगार की चाह में ठगों का आसान शिकार बन रहा है। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम खुद भी जागरूक हों और अपने आसपास के लोगों को भी इन अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से बचाएं। याद रखें, सतर्कता ही सुरक्षा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles