रतिया(फतेहाबाद):अपराध की दुनिया में खुद को शेर समझने वालों के लिए रतिया पुलिस काल बनकर उभरी है! बादलगढ़ गांव में जिस रंजिश की आग में एक पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया गया था, उस आग को बुझाने के लिए थाना सदर रतिया पुलिस ने अपनी ताकत झोंक दी। घर की दहलीज लांघकर लाठी-डंडे बरसाने वाले गगनदीप उर्फ तोती और उसके साथियों का ‘रौब’ अब थाने की हवालात में ठंडा पड़ गया है। देखिए कैसे पुलिस ने चंद दिनों में ही हमलावरों को घुटनों पर ला दिया!”
हरियाणा पुलिस के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशन में थाना सदर रतिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला?
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बादलगढ़ निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते 24 फरवरी की शाम करीब 6:00 बजे गगनदीप उर्फ तोती, सतपाल सिंह, रांझा सिंह और उनके अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर पर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर कुलदीप के पिता जन्टा सिंह, माता गुरमीत कौर और रिश्तेदार हैप्पी सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था
घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
पुलिस की मुस्तैदी और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियोग संख्या 36 दर्ज कर जांच शुरू की। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापामारी की और तीन मुख्य इन आरोपियों को काबू किया:
:गगनदीप उर्फ तोती पुत्र गागी सिंह
:रांझा सिंह उर्फ रणजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह
:सतपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह (सभी निवासी बादलगढ़)






