Wednesday, September 2, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

चंडीगढ़ के ज्वेलर की मौत पर सस्पेंस: सुसाइड या कुछ और? जेब में 500 के नोटों की गड्डी और नहर में लाश!

करनाल: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 से पिछले 10 दिनों से लापता ज्वेलर श्याम सुंदर का अंत बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी रहा। शनिवार को करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से उनका शव बरामद किया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे बिजनेस में घाटे के कारण किया गया सुसाइड करार दिया है। मृतक के भाई सुशील ने बताया कि श्याम सुंदर के दो बच्चे हैं- एक लड़का और एक लड़की। श्याम सुंदर बहुत ही खुशमिजाज थे। उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने पुलिस से मामले की पूरी जांच करने की गुहार लगाई है।

जेब में सुरक्षित मिली नकदी हैरानी:: की बात यह है कि जब पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला, तो मृतक की जेब से 500-500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने यह राशि सुरक्षित परिजनों को सौंप दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या कोई व्यक्ति सुसाइड करने से पहले इतनी बड़ी नकदी साथ लेकर जाता है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles