Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

बुलेट पर सवार होकर नशा सप्लाई करने चला था निशान सिंह, सीआईए टोहाना ने रास्ते में ही कमर्शियल प्रतिबंधित गोलियों के साथ दबोचा

टोहाना। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशन में जिले भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसना जारी है। इसी कड़ी में सीआईए टोहाना की टीम ने एक युवक को कॉमर्शियल मात्रा में नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले निशान सिंह के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार की टीम मनियाना रोड, रजबाहा पुल (टिब्बा बस्ती) क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि निशान सिंह पुत्र जीताराम, निवासी मंडवी (पंजाब), अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में नशीली दवाएं लेकर टोहाना की ओर आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी की।
::तलाशी में बरामद हुई 1180 गोलियां::
जैसे ही संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार मौके पर पहुँचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 118 पत्ते (कुल 1180 गोलियां) अल्प्राजोलम (0.5 मि.ग्रा.) बरामद हुईं। यह मात्रा कानूनन कॉमर्शियल श्रेणी में आती है। पुलिस ने तुरंत नशीली गोलियों और बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

:::कानूनी कार्रवाई जारी::
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में अभियोग संख्या 51 के तहत NDPS एक्ट की धारा 22C/61/85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और टोहाना में इसकी सप्लाई कहाँ होनी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles