Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

शिवालय मार्केट में अतिक्रमण की ‘जंग’: शेड और दीवार को लेकर चले ईंट-पत्थर, ​नगर परिषद की लापरवाही बनी विवाद की जड़, दो घायल

फतेहाबाद (हरियाणा): शिवालय मार्केट के पास बढ़ता अतिक्रमण अब खूनी संघर्ष का रूप लेने लगा है। रविवार को अतिक्रमण और दीवार निर्माण को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसमें ईंटें तक चलीं और एक युवक का सिर फट गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार, इफको कार्यालय स्थित एक दुकानदार ने अपनी दुकान के आगे शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया था। इसके बाद उसने वहां एक दीवार का निर्माण भी शुरू कर दिया। पड़ोसी दुकानदार ने जब इस अवैध निर्माण का विरोध करते हुए दीवार तोड़ दी, तो दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। विवाद तब और बढ़ गया जब घायल दुकानदार के बेटे ने मौके पर पहुंचकर हमला किया। बचाव में दूसरे पक्ष ने लकड़ी के औजार से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दुकान के शीशे भी टूट गए। इस झगड़े में एक ही पक्ष के पिता – पुत्र घायल हो गए।
​
सो रहा नगर परिषद प्रशसन, बढ़ रहा आतिक्रमन
हैरानी की बात यह है कि इस खूनी संघर्ष और पुलिस कार्रवाई के महज कुछ घंटों बाद ही दुकानदार ने दोबारा उसी दीवार का निर्माण कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि अतिक्रमणकारियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है।
​शहर की जनता अब नगर परिषद (नप) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। क्योकि करीब 3 महीने पहले तत्कालीन डीएमसी संजय बिश्नोई ने यहां से अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन नप की ढिलाई के कारण दुकानदारों ने दोबारा शेड लगाने शुरू कर दिए हैं।सिर्फ शिवालय मार्केट ही नहीं, बल्कि पालिका बाजार में भी दुकानदारों ने पुरानी दुकानों के ऊपर अवैध रूप से नई दुकानें बनानी शुरू कर दी हैं। ​इस मामले के बाद भी नप अधिकारियों की चुप्पी यह संकेत देती है कि वे खुद दुकानदारों को अतिक्रमण करने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। ​अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद के उच्च अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करते हैं या शहर को इसी तरह ‘अतिक्रमण मय’ होने के लिए छोड़ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles