Wednesday, October 21, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

क्रिकेट सट्टा आईडी बनवा 50 लाख हारे, जश्न के बहाने ले गए आदमपुर, बनाया बंधक

फतेहाबाद : डीएसपी रोड निवासी विक्रांत कुमार ने फतेहाबाद शहर पुलिस को शिकायत दी है कि मॉडल टाउन निवासी हार्दिक मुंजाल के साथ उसकी दोस्ती थी और फिर से जान पहचान आदमपुर निवासी विनोद भांभू से करवाई। दोनों ने एक दिन उसे झांसे में लेकर उसके नाम पर क्रिकेट मैच और कमोडिटीज पर सट्टा आईडी बनवा ली और बोले कि वह चिंता न करे, वह खुद उस पर रुपये लगाएंगे, उन्होंने खुद रुपये लगा दिए, लेकिन वह 50 लाख रुपये हरवाए। इसके बाद आरोपी उससे ही 50 लाख रुपये मांगने लगे और न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। विक्रांत के अनुसार, आरोपियों को उसने किसी तरह 10 लाख रुपये दे दिए और फिर 40 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने का बहाना बनाकर हार्दिक मुंजाल और नीशू मुंजाल उसे आदमपुर ले गए, जहां पहले से विनोद भांभू और उसका साथी पवन खोद मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने विक्रांत का मुंह पीछे से बंद कर दिया और उसे आदमपुर की अनाज मंडी में बनी 96 नंबर दुकान के ऊपर बंधक बना लिया। आरोपियों ने कहा कि अगर वह अपने परिवार 40 लाख रुपये नहीं मंगवाएगा तो उसे जान से मार देंगे। आरोप हैं कि परिवार वालों व उसके पास पैसे न होने की बात कहने पर विनोद भांभू ने पिस्तौल का हिस्सा उसके मुंह पर मारा तो अन्य सभी ने डंडे से उसकी पिटाई की। विक्रांत ने बताया कि वह किसी तरह वहां से भागकर फतेहाबाद लौट आया और अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। इस बारे में एसएचओ सुरेंद्रा ने बताया कि आदमपुर इलाके का मामला है, लेकिन फतेहाबाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles