फतेहाबाद: फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस ने अब साफ कर दिया है—या तो नियम से चलो, या फिर गाड़ी को क्रेन से छुड़ाने के लिए थाने के चक्कर काटो। मेन मार्केट को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ‘नो पार्किंग’ में गाड़ी खड़ी करने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। अब फतेहाबाद ट्रैफिक पुलिस अब ‘रिक्वेस्ट’ के मूड में नहीं, बल्कि ‘एक्शन’ के मूड में है। शहर के मेन मार्केट में लगे नए बोर्ड साफ कह रहे हैं कि नियमों का उल्लंघन किया तो चालान के साथ-साथ गाड़ी को क्रेन से उठाने का खर्चा गाड़ी चालक को अपनी जेब से देना होगा। जिसका जिम्मेदार गाड़ी चालक खुद होगा। फतेहाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और आमजन को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला पुलिस ने अब ‘सख्ती’ का रास्ता अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने फतेहाबाद के मुख्य बाजारों में “नो पार्किंग” नियम को सख्ती से लागू कर दिया है।
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों के लिए लगे चेतावनी बोर्ड
यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि मेन मार्केट में अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहन न केवल जाम का कारण बनते हैं, बल्कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का रास्ता भी रोकते हैं। इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए बाजार के प्रमुख स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्ड्स पर स्पष्ट लिखा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ी क्रेन से उठा ली जाएगी और उसका खर्च भी चालक को ही देना होगा।






