Wednesday, September 2, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

सिरसा पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: पंजाब का तस्कर और रोड़ी का सप्लायर ढेर, लाखों का ‘चिट्टा’ बरामद

सिरसा: सिरसा में अब नशे के सौदागरों का बचना नामुमकिन ही नहीं, बल्कि दुश्वार हो चुका है! एसपी दीपक सहारन के ‘हंटर’ ने इस बार पंजाब से सिरसा तक फैले हेरोइन नेटवर्क की चूलें हिला दी हैं। एंटी नारकोटिक्स सेल और ABVT स्टाफ ने मिलकर दो अलग-अलग घेराबंदी में लाखों रुपये की हेरोइन बरामद कर ‘चिट्टे’ के दो बड़े खिलाड़ियों को धूल चटा दी है। एक तरफ जहाँ बठिंडा के तस्कर की कार बीच रास्ते में जवाब दे गई, वहीं दूसरी तरफ रोड़ी में पैदल भाग रहे तस्कर को भी पुलिस ने दबोच लिया। सिरसा पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है—या तो नशा छोड़ दो, या सिरसा छोड़ दो!”
पहली घटना: भागने की कोशिश में बंद हुई कार, खुला राज
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम जब चतरगढ़ पट्टी डबवाली रोड पर मौजूद थी, तभी पंजाब नंबर (PB 03AU 5079) की एक कार डबवाली की तरफ से आती दिखी। पुलिस को देखकर कार चालक लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खी (निवासी दयालपुरा मिर्जा, बठिंडा) ने घबराहट में कार मोड़कर भागना चाहा, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उसकी गाड़ी बंद हो गई। तलाशी लेने पर उसके कोट से 160 ग्राम 9 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरी घटना: रोड़ी क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी
वहीं, ABVT स्टाफ सिरसा ने रोड़ी के सुरतिया रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में देखा। पुलिस को देख भाग रहे राजू (निवासी रोड़ी) को टीम ने तत्परता से पीछा कर दबोच लिया। उसके कब्जे से 5 ग्राम 43 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles