Sunday, August 30, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

सलाखों के पीछे ‘चाकूबाज’: फतेहाबाद में सरेआम CSC संचालक से मांगी ₹10,000 की रंगदारी, पुलिस ने चंद घंटों में सुधारी चाल!

शहर में कानून का राज, गुंडागर्दी करने वालों को ठोकेंगे”: एसपी निकिता खट्टर की अपराधियों को सीधी चेतावनी
फतेहाबाद :शहर में अब गुंडागर्दी और फिरौती का धंधा करने वालों की खैर नहीं! शहर में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश करने वाले दो शातिर बदमाशों को फतेहाबाद पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया है कि उनकी सारी हेकड़ी चंद घंटों में ही हवा हो गई। चाकू की नोंक पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को शहर पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस की इस ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई से जहां अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने राहत की सांस ली है।
:फिल्मी स्टाइल में आए और चमकाया चाकू, पर भारी पड़ गया सीएससी संचालक का जिगर!::
मामला स्वामी नगर इलाके का है। गांव मताना के रहने वाले संजय कुमार वहां एक सीएससी (CSC) सेंटर चलाते हैं। बीती शाम (07 जुलाई) करीब 8 बजे जब वह अपने सेंटर पर थे, तभी स्वामी नगर के ही रहने वाले दो रसूखदार ‘सड़कछाप’ गुंडे—आर्यन और ब्रिकम वहां धमक पड़े।आर्यन के हाथ में एक चमचमाता हुआ तेजधार चाकू था। आते ही दोनों ने फिल्मी अंदाज में संजय को चाकू दिखाया और ₹10,000 की फिरौती (Extortion) मांग डाली। बदमाशों ने धमकी दी—”अगर रुपये नहीं दिए तो सेंटर भी बंद करवा देंगे और जान से भी हाथ धो बैठोगे!”बदमाशों को लगा था कि संजय डर जाएगा, लेकिन यहाँ दांव उल्टा पड़ गया। संजय ने बदमाशों के आगे झुकने के बजाय सूझबूझ और भारी साहस का परिचय दिया और सीधे पुलिस के पास पहुंच गया।
:BNS की नई धाराओं के तहत ‘ऑन द स्पॉट’ एक्शन:
जैसे ही शिकायत थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रा के पास पहुंची, पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। बिना एक पल गंवाए पुलिस ने नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया।
इसके बाद शुरू हुआ पुलिस का ‘शिकार ऑपरेशन’। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों के जाल की मदद से पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों ‘चाकूबाजों’ को धर दबोचा। पुलिस अब दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इनकी पुरानी कुंडली और अन्य आपराधिक कारनामों का कच्चा चिट्ठा खोला जा सके।
कप्तान का कड़ा संदेश:”फतेहाबाद में रहना है, तो कानून में रहना होगा”
इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों को खुली चेतावनी दी है कि फिरौती, रंगदारी और हथियार के बल पर डराने वालों के लिए फतेहाबाद में कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले की असली जगह सिर्फ और सिर्फ जेल की कालकोठरी है।”
“अगर कोई भी आपको डराता है, धमकी देता है या हफ्ता मांगता है, तो डरें नहीं, तुरंत पुलिस को बताएं। आपकी पहचान 100% गुप्त रखी जाएगी और गुंडों का इलाज पुलिस अपने तरीके से करेगी।”
निकिता खट्टर, एसपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles