Sunday, August 30, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

जहर के सौदागरों का ‘आर्थिक एनकाउंटर’: फतेहाबाद में 33 तस्करों का एम्पायर ध्वस्त, SP की दो टूक- “पाप की एक-एक पाई वसूलेंगे””

फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अब ‘डबल एक्शन’ मोड ऑन कर दिया है। पुलिस अब तस्करों को सिर्फ जेल की हवा ही नहीं खिला रही, बल्कि नशे के काले कारोबार से खड़ी की गई उनकी आर्थिक सल्तनत को भी नेस्तनाबूत कर रही है। शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी दिव्यांशी सिंगला (IPS) ने खुलासा किया कि पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) के नेतृत्व में पुलिस ने तीन कुख्यात और आदतन नशा तस्करों की 62 लाख 20 हजार रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है।
:’SAFEMA के तहत इन तीन बड़े तस्करों पर गिरी गाज:
पुलिस ने वित्तीय जांच (Financial Profiling) के बाद SAFEMA, नई दिल्ली से मंजूरी लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत निम्नलिखित संपत्तियों को फ्रीज किया है:
भूना का ‘रिंकू’ (आवासीय मकान फ्रीज): एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आकाश उर्फ रिंकू के पास आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता प्रमाण मिले। पुलिस ने उसके 60 लाख रुपये के रिहायशी मकान को सीज कर दिया है। आरोपी पर 2019 से 2022 के बीच कई मामले दर्ज हैं।
शहर का ‘दीपू’ (कार जब्त): बस अड्डा चौकी क्षेत्र के हेरोइन तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू की 1.50 लाख रुपये मूल्य की मारुति सुजुकी रिट्ज कार को फ्रीज किया गया है। वह 2018 से लगातार तस्करी में सक्रिय है।
::हुड्डा चौकी का ‘आशू’ (बाइक पर एक्शन): आदतन अपराधी अतुल उर्फ आशू की काली कमाई से खरीदी गई 70 हजार रुपये की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
:अब तक 33 तस्करों का आर्थिक नेटवर्क ध्वस्त::
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस अब तक 33 बड़े नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियों को फ्रीज कर चुकी है। अब इन सीज की गई संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना न तो बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एसपी निकिता खट्टर ने नशा तस्करों को साफ चेतावनी दी है कि उन्हें सिर्फ सलाखें नहीं, अब पुलिस तस्करों जहर बेचकर कमाई पाई पाई का हिसाब लेगी पुलिस लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles