Monday, August 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

झलनियां का ‘प्रीत’ चढ़ा पुलिस के हत्थे: कार की पिछली सीट पर कट्टे में छुपा रखा था 10.580 किलो डोडा पोस्त

फतेहाबाद। जिला पुलिस की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। टीम ने भूना रोड, बाईपास पुल के निकट एक कार से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

::सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल
सीआईए फतेहाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पुख्ता और विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक युवक कार के जरिए डोडा पोस्त की तस्करी कर फतेहाबाद की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए बाईपास पुल, भूना रोड के पास नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच शुरू की।
:कार की पिछली सीट पर मिला नशा
जांच के दौरान जब एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो पिछली सीट पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखा मिला। कट्टे को खोलने पर उसमें से 10.580 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ और कार को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रविन्द्र कुमार उर्फ प्रीत पुत्र देवी लाल, निवासी गांव झलनियां, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 59, दिनांक 11.02.2026 दर्ज किया है। आरोपी पर 15(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा,जहाँ से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि नशे के इस नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।

L

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles