फतेहाबाद: शहर में बीते दिन बाबा खाटू श्याम की शोभा यात्रा के दौरान भक्ति के माहौल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं के गिरोह को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बस अड्डा चौकी पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 15 सोने की बालियां बरामद की गई हैं। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान सोनी (भटिंडा/टोहाना) और रेशमा (टोहाना) के रुप में हुई है। 7 फरवरी को शोभा यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर की आरोपी महिलाओं ने अपने नाबालिग बच्चो के साथ महिलाओं के कानों से बालियां झपटी थी। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सुमित कुमार ने अपनी टीम के साथ ततपरता से कार्रवाई करते महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे महिलाओं से झपटी बालियां भी बरामद कर ली है। जुनाएल कोर्ट ने दोनों नाबलिग बच्चों को जमानत दी है। आरोपी महिलाएं वैसे तो पंजाब के भटिंडा की रहने वाली है, लेकिन झुग्गी झोपड़ी में रहने के चलते गलियों भीख मांगने का दिखावा करती है। अब फतेहाबाद में अपने रिश्तेदारों के यहां दोनों महिलाएं लघु सचिवालय के सामने बनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आई हुई थी। इसी बीच बाबा श्याम के ध्वजा यात्रा में महिलाओं की बालियां झपटने का प्लान बनाया और अपने बच्चों को इस वारदात में शामिल किया और बालियां झपटने की वारदात को अंजाम दिया।






