Wednesday, September 2, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

सिरसा पुलिस की कस्टडी से भागा था, अब फतेहाबाद पुलिस की गोली का बना शिकार; आरोपी महेंद्र उर्फ निक्का गिरफ्तार

फतेहाबाद:अपराध की दुनिया का वो शातिर खिलाड़ी, जो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में माहिर था और जिसकी तलाश में दो राज्यों की खाकी दिन-रात एक कर रही थी, आखिरकार खुद के बिछाए जाल में फंस गया। रतिया की सड़कों पर सोमवार को उस वक्त सस्पेंस और थ्रिलर का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मर्डर और रेप के आरोपी महेंद्र उर्फ निक्का ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। किस्मत और बुलेटप्रूफ जैकेट ने एएसआई रघुबीर सिंह की जान बचा ली, लेकिन पुलिस की जवाबी ‘गर्जना’ ने बदमाश को भागने लायक नहीं छोड़ा। पैर में गोली लगते ही आरोपी का सारा ‘सिस्टम’ फेल हो गया और वह अब अस्पताल के बेड पर अपनी करतूतों का हिसाब दे रहा है।”
नगल रोड पर बिछाया गया था जाल
सीआईए रतिया की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी पत्नी को लेकर पंजाब भागने की फिराक में है। जैसे ही आरोपी नगल भाखड़ा नहर रोड पर अपनी बाइक से पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। सड़क पर पड़ी कंक्रीट की वजह से उसकी बाइक फिसल गई, जिसके बाद आरोपी ने पुलिस पर 4 राउंड फायर झोंक दिए।
ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी दो गोलियां
मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने सीधे एएसआई रघुबीर सिंह को निशाना बनाया। दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। अगर जैकेट न होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो सीधे आरोपी के पैर में जा लगी। आरोपी फतेहाबाद में महिला की हत्या मामले भी फरार चल रहा था।
18 मामलों का लंबा काला चिट्ठा
पकड़ा गया आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का मामूली अपराधी नहीं है। उस पर हत्या, बलात्कार, चोरी और पुलिस कस्टडी से भागने जैसे करीब 18 संगीन मामले दर्ज हैं। फतेहाबाद एसपी सिद्धांत जैन (IPS) ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में गुंडागर्दी करने वालों का अंजाम अब बुरा ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles