Wednesday, September 2, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए फतेहाबाद पुलिस का ‘मास्टर प्लान’, 6 राइडर्स संभालेंगे शहर का कोना-कोना, एसपी निकिता खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुचारू बनाने के लिए फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर (IPS) ने आज पुलिस लाइन से 6 विशेष ‘ट्रैफिक राइडर्स’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह टीमें शहर के व्यस्तम चौराहों और बाजारों में गश्त करेंगी ताकि आमजन का सफर सुगम और सुरक्षित हो सके।

6 जोन में बंटा शहर, हर कोने पर होगी नजर
ट्रैफिक थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह के अनुसार, पूरी कार्ययोजना को 6 अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक राइडर अपने निर्धारित क्षेत्र में निरंतर गश्त करेगा। इनका मुख्य कार्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जाम की स्थिति बनने पर उसे तुरंत खुलवाना और नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना भी होगा।
::प्रमुख क्षेत्रों का रूट चार्ट:
जोन-1 लाल बत्ती चौक, फव्वारा चौक, चार मरला कॉलोनी, थाना रोड व जवाहर चौक।
जोन-2 हंस मार्केट, पुराना बस अड्डा, अनाज मंडी मेन गेट (सिरसा रोड) व शिवालय मार्केट।
जोन-3 बीघड़ चौक, शिव चौक, देवी लाल मार्केट, पंचायत भवन, भुना मोड़ व लघु सचिवालय।
जोन-4 पपीहा पार्क, सिरसा रोड, एमएम कॉलेज रोड, रतिया चुंगी व हांसपुर बाईपास।
जोन-5 डीएसपी रोड, खेमाखाती चौक, नागपाल चौक तथा पंचायत भवन क्षेत्र।
जोन-6 थाना रोड पार्किंग, अरोड़वंश धर्मशाला रोड, सन्यास आश्रम रोड व वाल्मीकि चौक।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह विशेष पहल की गई है। राइडर्स की तैनाती से न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय (Response Time) भी बेहतर होगा। हम इस व्यवस्था की निरंतर निगरानी करेंगे।”
निकिता खट्टर, एसपी, फतेहाबाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles