फतेहाबाद: जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (IPS) के कड़े रुख के बाद फतेहाबाद पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए थाना शहर पुलिस ने एमएम कॉलेज के समीप स्थित झुग्गियों में एक विशाल सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सघन चेकिंग अभियान का उद्देश्य न केवल संदिग्धों की पहचान करना था, बल्कि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों और नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकना भी रहा।इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान करना रहा। पुलिस टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि फतेहाबाद की धरती पर किसी भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के शरण नहीं लेने दी जाएगी।
कड़ी चेतावनी: यदि कोई अवैध प्रवासी पाया जाता है, तो उसे ‘फॉरेनर्स एक्ट’ के तहत गिरफ्तार कर तुरंत डिपोर्ट (देश निकाला) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने उन स्थानीय लोगों को भी रडार पर लिया है जो लालच में आकर बिना जांच-पड़ताल के अपनी जमीन या कमरे किराए पर दे देते हैं। मकान मालिक किराएदार रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। यदि कोई मालिक बिना वेरिफिकेशन के किसी संदिग्ध को शरण देता मिला, तो उसे अपराधी का मददगार मानकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा
अवैध प्रवासियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी: फतेहाबाद में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की पहचान शुरू, सीधे होंगे डिपोर्ट






