Tuesday, September 1, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

इंस्टाग्राम पर दी दुकान लूटने की धमकी,फिर ऑडियो भेजकर ₹2000 की मांगी फिरौती; अलावलवास का सन्नी पुलिस की गिरफ्त में

रतिया( फतेहाबाद): थाना सदर रतिया पुलिस ने एक नाबालिग छात्र को जान से मारने की धमकी देने तथा ₹2,000 की फिरौती मांगने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी पुत्र मांगेराम, निवासी गांव अलावलवास को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि गांव अलावलवास निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक, 7 फरवरी 2026 को उनका 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग बेटा जब स्कूल से घर लौट रहा था, तब गांव के ही राहुल, सन्नी, अशोक, साहिल, विरेन, विकास, प्रवीन और 3-4 अन्य युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया।आरोपियों के पास काप्पा, गंडासा, पिस्तौल और डंडे थे। नाबालिग छात्र किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और अपने पिता की दुकान पर पहुंचा।

इंस्टाग्राम और ऑडियो मैसेज से दी धमकी
हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने इसके बाद सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसी रात करीब 8:20 बजे इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से छात्र के पिता की दुकान लूटने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, एक ऑडियो संदेश भेजकर नाबालिग की जान की सलामती के बदले ₹2,000 की फिरौती मांगी गई और लगातार डराने-धमकाने का सिलसिला जारी रहा।

पुलिस की कार्रवाई
विनोद कुमार की शिकायत पर थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 22, दिनांक 10.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 351(2), 126(2), 3(5) और 120-B के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सन्नी को काबू कर लिया।

नही बख्शा जाएगा आरोपियों को: एसएचओ

सदर थाना एसएचओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। प्रकरण की गहनता से जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles