Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

भट्टूकलां में ताश के पत्तों पर दांव लगाते मकान मालिक सहित 8 जुआरी दबोचे

भट्टूकलां( फतेहाबाद):कहते हैं जुए में किस्मत साथ देती है, लेकिन भट्टू कलां के इन 8 जुआरियों की किस्मत उस वक्त दगा दे गई जब उनके पत्तों के बीच अचानक पुलिस की एंट्री हो गई। सीआईए रतिया ने गुजरान मोहल्ला में चल रहे इस ‘दांव-पेच’ को न सिर्फ रोका, बल्कि आरोपियों को थाने तक पहुँचा दिया। अब हार-जीत का फैसला ताश के पत्तों से नहीं, बल्कि कानून की धाराओं से होगा।”
गुप्त सूचना पर CIA रतिया ने माई रेड: सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामस्वरूप नामक व्यक्ति के मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रंगे हाथों दबोचे गए 8 जुआरी, ₹58,210 की नकदी जब्त
पुलिस टीम ने जैसे ही चिन्हित मकान में छापा मारा, वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 8 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹58,210/- की नकद राशि और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।
मकान मालिक समेत इन आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मकान मालिक भी शामिल है। पकड़े गए व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

राजेन्द्र पुत्र रामकुमार (भट्टू कलां)

सुनील उर्फ साडू पुत्र सुखबीर (भट्टू कलां)

सुरजीत पुत्र कृष्ण कुमार (भट्टू कलां)

रामस्वरूप पुत्र राजेराम (गुजरान मोहल्ला) – मकान मालिक

जगतपाल पुत्र नथुराम (भट्टू कलां)

रोहताश पुत्र रामपाल (भट्टू कलां)

कालू पुत्र सुमेर सिंह (भट्टू कलां)

गोबिन्द पुत्र सुलतान (भट्टू कलां)

आरोपियों को दी गई जमानत
पुलिस ने बताया कि आवश्यक तफ्तीश के बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन मामले की गहनता से जांच अभी भी जारी है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles