Monday, August 31, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

HSNCB फतेहाबाद ने दबोचा ‘नशे का बेताज बादशाह वीरेंद्र उर्फ बिल्लू, 1 किलो 268 ग्राम अफीम बरामद

फतेहाबाद:हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार (IPS) के सख्त निर्देशों पर पूरे सूबे में नशा तस्करों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर ब्यूरो की टीम ने थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत RK कालोनी (बिघड़ रोड) में किराये के मकान में छिपे बैठे पुराने और शातिर ड्रग स्मगलर विरेन्द्र उर्फ बिल्लु को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 268 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी जा रही है।
रणनीति बनाकर की गई छापेमारी
यह पूरी कार्रवाई रोहतक ब्यूरो के डीआईजी (DIG) मनबीर सिंह (IPS) के मार्गदर्शन और हिसार ब्यूरो के डीएसपी (DSP) जगजीत सिंह (HPS) के निर्देशन में फतेहाबाद यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई। गश्त के दौरान एएसआई (ASI) हेमराज और उनकी टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि तस्कर विरेन्द्र अपने किराये के कमरे से अफीम की सप्लाई कर रहा है।
अपराध का लंबा और काला इतिहास
फतेहाबाद यूनिट इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी विरेन्द्र का पुराना रिकॉर्ड बेहद दागदार है। वह पहले भी कई मुकदमों में बेल जंपर और भगोड़ा रह चुका है:
::साल 2008: पंजाब के मानसा में डोडा पोस्त तस्करी में 15 साल की कठोर कारावास की सजा हुई थी।
::साल 2025: फतेहाबाद में करीब 10 क्विंटल (1051 किलोग्राम) डोडा पोस्त के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
::साल 2000-2020: रतिया, हिसार और फतेहाबाद थानों में क्विंटल के हिसाब से नशा तस्करी के कई बड़े केस दर्ज हैं।
राजस्थान का ‘पंडित’ भी पुलिस के जाल में
पकड़े जाने के बाद कोर्ट से आरोपी विरेन्द्र का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपने मुख्य सप्लायर का नाम उगल दिया। फतेहाबाद यूनिट ने तुरंत एक्शन लेते हुए राजस्थान के जिला चित्तौड़गढ़ से मुख्य अफीम सप्लायर प्रहलाद उर्फ राजू पंडित को भी दबोच लिया है।

समाज से अपील: यूनिट इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस जंग में साथ आएं। यदि कहीं भी नशा बिक रहा हो, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 या ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN पर सूचना दें। आपका नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles