Tuesday, October 20, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

तेल भी ‘फ्री’ और जुर्म भी ‘भारी’: पुलिस ने जेल से निकालकर आरोपियों को फिर थमाया ‘गिरफ्तारी का वारंट’

भट्टू कलां: कहते हैं कि गुनाह की उम्र लंबी नहीं होती और लुटेरों की चालाकी एक न एक दिन सलाखों के पीछे ले ही आती है। कुछ ऐसा ही हुआ उन तीन शातिर बदमाशों के साथ, जो पेट्रोल पंप पर ‘फुल टैंक’ करवाकर बिना पैसे दिए रफूचक्कर होने के शौकीन थे। भट्टू कलां पुलिस ने इन आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर फिर से गिरफ्तार किया है।
होटल में लूट की… और खुल गई पुरानी फाइलें
ये तीनों आरोपी पहले से ही फतेहाबाद पुलिस की गिरफ्त में थे। उन पर एक होटल संचालक के साथ मारपीट करने और गल्ले से नकदी लूटने का संगीन आरोप था। जेल में जब पुलिस ने इनसे सख्ती से पूछताछ की, तो इन्होंने एक-एक कर अपने पुराने कारनामों की ‘लिस्ट’ खोल दी। पूछताछ में पता चला कि भट्टू कलां के एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागने वाले ‘धोखेबाज’ कोई और नहीं, बल्कि यही तीनों थे। सिर्फ इतना ही नहीं, इन्होंने एक महिला से पर्स छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया था।
कौन हैं ये ‘तिगड़ी’ के खिलाड़ी?पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:राजकुमार उर्फ कालू महेंद्र निवासी माताना, जिला फतेहाबाद
रविंद्र उर्फ खेमा धर्मचंद्र बीरण, जिला भिवानी ,देवीलाल उर्फ घोलूधर्मचंद्रबीरण, जिला भिवानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles