फतेहाबाद। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन ज्योति’ के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काली मोटरसाइकिल और एक तेजधार लोहे का कापा भी बरामद किया गया है।
वारदात का विवरण
थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र के अनुसार, हिजरावां कलां निवासी जसविंद्र सिंह, जो पेशे से पिक-अप चालक हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी। जसविंद्र 4 जनवरी 2026 की रात अपनी पिक-अप गाड़ी (HR-61D-0422) में तूड़ा भरकर महेंद्रगढ़ जा रहे थे। जब वह रतिया पुल बाइपास सर्विस रोड पर पहुंचे, तो मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली।आरोपियों ने चालक के गले पर लोहे का कापा रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी और नकदी की मांग की। डर के मारे पीड़ित ने अपना पर्स उन्हें सौंप दिया, जिसमें ₹2500 की नकदी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 08 (धारा 309(4) BNS) दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
प्रमोद उर्फ मोदी पुत्र सुभाष (निवासी: कीर्ति नगर, फतेहाबाद)
दिलदार पुत्र मक्खनलाल (निवासी: इंद्रपुरा मोहल्ला, फतेहाबाद)






