गुरुग्राम: कैंटीन ठेकेदार की मौत मामले में नया मोड़, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस; CCTV फुटेज बना विवाद की जड़
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित बसई गांव के पास मंगलवार सुबह हुई कैंटीन ठेकेदार संजय शर्मा (55) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना मानने वाली पुलिस ने अब परिजनों के भारी विरोध और शिकायतों के बाद हत्या (मर्डर) की FIR दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला?
संजय शर्मा, जो शहर के डीपीजी ग्रुप ऑफ कॉलेज (DPG Group of College) के बाहर कैंटीन चलाते थे, उनका शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला था। संजय की गाड़ी शव के पास ही खड़ी मिली थी, जिससे शुरुआत में पुलिस को यह हिट-एंड-रन का मामला है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार, 5 जनवरी को कैंटीन के बाहर कुछ युवकों के बीच हिंसक झगड़ा हुआ था। उन युवकों ने संजय शर्मा पर CCTV फुटेज देने का दबाव बनाया था।
परिजनों के गंभीर आरोप
परिजनों का कहना है कि संजय ने युवकों को सीसीटीवी फुटेज देने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार का स्पष्ट आरोप है कि इसी रंजिश के चलते संजय की हत्या की गई और उसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।






