Friday, September 4, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

Related Posts

SBI बैंक में तड़के 3 घंटे तक गूंजता रहा सायरन, पुलिस और बैंक अधिकारियों की उड़ी नींद; जानें क्या है पूरा मामला

फतेहाबाद | शहर के रतिया चुंगी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में गुरुवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक बैंक का सुरक्षा सायरन बजने लगा। सुबह करीब 5:00 बजे शुरू हुआ सायरन लगातार तीन घंटे तक गूंजता रहा, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में सनसनी फैल गई।
​सतर्क पड़ोसी ने दी पुलिस को सूचना
​प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक जागरूक नागरिक ने जब करीब एक घंटे तक लगातार सायरन की आवाज सुनी और बैंक परिसर में कोई हलचल नहीं देखी, तो उन्होंने अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया।
​मौके पर पहुंची पुलिस और जांच
​सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तुरंत बैंक के उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सायरन बजने के कारण क्षेत्र में चोरी या सेंधमारी की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जिसे देखते हुए पुलिस ने बैंक के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया।
​3 घंटे बाद थमा शोर, सब मिला सुरक्षित
​बैंक प्रबंधन को सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद बैंक का सिक्योरिटी गार्ड चाबी लेकर मौके पर पहुंचा। जैसे ही बैंक का शटर खोला गया और सिस्टम को चेक किया गया, तब जाकर सायरन बंद हो सका।
​राहत की खबर: बैंक अधिकारियों और पुलिस की प्राथमिक जांच में बैंक के अंदर सब कुछ सुरक्षित पाया गया है। माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से सायरन अचानक बज उठा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles