फतेहाबाद। इकनॉमिक सेल फतेहाबाद ने सोना छुड़ाने के नाम पर 18 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो और सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक सेल फतेहाबाद प्रभारी निरिक्षक संदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता राजू सोनी पुत्र ओमप्रकाश, निवासी फतेहाबाद, जो हर्ष ज्वैलर्स, सोनी मार्केट फतेहाबाद के संचालक हैं, ने आरोप लगाया था कि आरोपी बंसी लाल पुत्र मांगे राम निवासी गांव बडोपल ने
आई.आई.एफ.एल. फाइनेंस में गिरवी सोना छुड़ाने के बहाने उनसे अलग-अलग माध्यमों से कुल 18,75,000 रुपये हड़प लिए और सोना लेकर फरार हो गया।शिकायत पर थाना शहर फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी बंसी लाल उपरोक्त को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने अजय कुमार पुत्र राधेश्याम उर्फ सीताराम निवासी धांगड़ तथा अनूप कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी माजरा हाल जवाहर चौक फतेहाबाद को भी गिरफ्तार किया है।
जालसाजों के जाल से बचें: 18.75 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो और आरोपी धरे गए, रहें सतर्क






